फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: सड़क हादसों में महिला की मौत, दो घायल

Sat, 03 Oct 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जगतपुर और भदोखर क्षेत्र में शुक्रवार को अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। पहली घटना भदोखर थाना क्षेत्र के जमालपुर के पास हुई। डीह थाना क्षेत्र के खुरहटी गांव निवासी राजपति (60) पत्नी शिवगोविंद रिश्तेदार के साथ बाइक से जा रही थीं। इसी दौरान बाइक की चेन में उनका पल्लू फंस गया, जिससे वह सड़क पर गिर गईं और सिर में गंभीर चोट लग गई। परिजन उन्हें एंबुलेंस से जगतपुर सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दूसरी घटना जगतपुर थाना क्षेत्र के साईपुर मोड़ के पास हुई। यहां कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार सचिन देव (38) पुत्र राजदेव निवासी गुरगुजपुर घायल हो गए। उनके पैर में गंभीर चोट आई है। तीसरी घटना गंगा एक्सप्रेसवे पर जिंगना के पास हुई। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार प्रशांत भारद्वाज (28) पुत्र नरेश भारद्वाज निवासी महाजन शास्त्री नगर, थाना जलालाबाद, जिला शाहजहांपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीओ डलमऊ गिरजाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि एक हादसे में महिला की मौत हुई है। जबकि दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई तय होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें