फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: फूड पॉइजनिंग से महिला की मौत

Fri, 18 Jul 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
गदागंज (रायबरेली)। पूरे तिवारी मजरे हमीरमऊ गांव में दूषित खाना खाने से एक परिवार के चार लोग फूड पॉइजनिंग की चपेट में आ गए। सभी को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां महिला की मौत हो गई। पति व दोनों बच्चों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर ओआरएस पाउडर का वितरण किया।
विज्ञापन


दीनशाह गौरा के हमीरमऊ गांव में बीते बुधवार को शिवकुमार की पत्नी सुमन देवी (35) की हालत बिगड़ गई। उसे सीएचसी पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पति शिवकुमार व बच्चे शुभम (10) व दुर्गेश (13) की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

बृहस्पतिवार को सीएचसी अधीक्षक डॉ. ज्ञान प्रताप सिसोदिया स्वास्थ्य कर्मियों के साथ गांव पहुंचे। लोगों को सेहतमंद रहने के टिप्स दिए। ग्रामीणों को ओआरएस पाउडर का वितरण किया। उन्होंने बताया कि विषाक्त भोजन खाने से महिला की हालत बिगड़ी थी। बाद में महिला की मौत हो गई। पति व बच्चे इलाज के बाद ठीक हैं। गांव में टीम भेजकर लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें