फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना ने ली महिला की जान, 16 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में कोरोना का कहर फिर बढ़ने लगा है। रविवार को कोरोना के चलते एक महिला की मौत हो गई, जबकि 16 लोग संक्रमित पाए गए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का दावा है कि लोगों की लापरवाही से उन्हें भारी पड़ सकती है। इसलिए सावधान रहे। घर से निकलने पर मास्क जरूर पहनें।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि सलोन की रहने वाली जाहिदा बेगम (75) कोरोना संक्रमित थी। लखनऊ के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। रविवार को जाहिदा की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि 16 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। सभी को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह का कहना है कि कोरोना का खतरा टला नहीं है। इसलिए लोग कोरोना के प्रति सजग रहें और सतर्कता बरतें। घर से निकलते समय मास्क जरूर पहने।
विज्ञापन

लालगंज में विशेष जांच अभियान के तहत रविवार को डॉ. दीपिका व एलटी सुरेंद्र की टीम ने कस्बे के अलीनगर मोहल्ले में शिविर लगाकर महिलाओं, बच्चों सहित 72 लोगों की एंटीजन जांच की।
जांच रिपोर्ट में सभी निगेटिव पाए गए। प्रभारी सीएचसी अधीक्षक डॉ. एसके सिंह ने बताया कि कोरोना महामारी के बचाव व नियंत्रण की दृष्टि से शासन के निर्देश पर लक्ष्य अभियान के तहत 72 लोगों की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें