अमावां (रायबरेली)। मिल एरिया थाना क्षेत्र के रतापुर चौराहे के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई जबकि पति घायल हो गया। बाराबंकी जिले के कैथी की रहने वाली आशा (45) अपने पति पप्पू के साथ बाइक से रायबरेली की तरफ आ रही थीं। उसी दौरान ट्रक से बाइक में टक्कर लग गई। इससे आशा की मौके पर ही मौत हो गई। पति को मामूली चोट आई है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।