घुरवारा। पूरे शुक्लन मजरे कठगर गांव में रविवार की शाम तालाब में डूबने से सूरजरानी (48) की मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार सूरजरानी पति जगदीश की मौत के बाद अकेले घर में रहती थीं। शाम चार बजे सूरजरानी का शव गांव के पास स्थित तालाब में पाया गया।
आशंका है कि तालाब में डूबने से महिला की जान गई है। उनकी दो बेटियां शिवानी और सोनी हैं, जिनकी शादी फर्रुखाबाद में हुई है। घटना के समय एक बेटी के घर पर मौजूद थीं। डलमऊ सीओ गिरिजाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि तालाब में डूबने से महिला की मौत होने की बात सामने आई है।
घटना की जांच कराई जा रही कि महिला तालाब तक कैसे पहुंची। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद महिला की मौत की वजह और साफ होगी।