फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: सपोर्टिंग वायर में करंट आने से महिला की मौत

Mon, 08 Jun 2026 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
गदागंज। जगतपुर के पूरे बख्शी मजरे टीकर अगाचीपुर गांव में रविवार को करंट की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। यह हादसा खंभे से घर के लिए गई केबल में लगा सपोर्टिंग वायर में करंट उतरने से हुई। गांव निवासी शिवकली (75) सुबह करीब 11 बजे घर से दरवाजे निकली थी। दीवार के बगल से बिजली का केबल निकला है।
विज्ञापन


केबल न टूटे इसके लिए अलग से खुला तार (सपोर्टिंग वायर) लगा है। केबल और तार काफी ढीला था। जैसे ही शिवकली दीवार के बगल में आई, उसका हाथ खुले तार में पड़ गया। इससे वह करंट की चपेट में आ गई। हादसे के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। परिजनों ने किसी तरह उसे करंट से छुड़ाया और सीएचसी पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

सीएचसी अधीक्षक ज्ञान प्रताप सिसोदिया ने बताया कि बुजुर्ग महिला को परिजन मृत अवस्था में लाए थे। एसडीओ संजय प्रसाद ने बताया कि जानकारी नहीं है। जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें