फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: धान कुटाई की मशीन में फंसी साड़ी, पलभर में महिला का सिर धड़ से हो गया अलग; दृश्य देख कांप गए लोग

Sun, 23 Mar 2025 06:21 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

रायबरेली में धान कुटाई की मशीन में साड़ी फंस गई। पलभर में महिला का सिर धड़ से अलग हो गया। दृश्य देखकर मौजूद लोगों की रूह कांप गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
anuj crime - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के रायबरेली में रविवार को ट्रैक्टर में लगाकर धान कुटाई करने वाली मशीन धान की कुटाई कर रही थी। इसी समय एक महिला इसकी चपेट में आ गई। इससे उसकी मौत हो गई। महिला की मौत से घर में चीख पुकार मच गई।  

विज्ञापन


घटना गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के मकरहली मजरे हाजीपुर गांव की है। गांव निवासी राकेश कुमार की पत्नी सविता (40) गांव के ही श्याम गौतम के ट्रैक्टर से धान की कुटाई करा रही थी। अचानक सविता की साड़ी धान कुटाई की मशीन के साफ्ट में फंस गई। इससे वह मशीन की चपेट में आ गई। 

यह भी पढ़ेंः-  UP: जलते छप्पर के नीचे से स्कूल बैग को सीने से लगाकर भागी बच्ची, अखिलेश ने शेयर किया वीडियो; सपा का यह एलान
विज्ञापन
विज्ञापन


पलभर में उसका सिर धड़ से अलग हो गया। दृश्य देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। 

मुंबई में रहकर पति करता है प्राइवेट नौकरी

बताया गया कि सविता का पति राकेश कुमार मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करके परिवार का भरण-पोषण करता है। सविता गांव में तीन पुत्रों व एक पुत्री के साथ रहती थी। घटना के बाद पति को जानकारी दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें