डीह। डीह गांव में एक विवाह समारोह में शामिल होने आई महिला की पिटाई की गई। युवक ने महिला को लाठी-डंडे, लात-घूसों और केबिल से पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित महिला की पहचान पूरे निद्धु मजरे पोठई निवासी मायावती के रूप में हुई है। मायावती अपनी बहन के यहां विवाह समारोह में शामिल होने डीह गांव आई थीं। इसी दौरान रिश्तेदारी में आए युवक ने उनकी पिटाई की। युवक ने मायावती को लात-घूसों और केबिल से मारा-पीटा, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घायल महिला ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी है। सीओ यादुवेंद्र पाल ने बताया कि तहरीर मिल गई है। महिला से जानकारी ली गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच पूरी होने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।