महिला आरक्षी से दुष्कर्म, केस दर्ज
गोंडा में तैनात, थानेदार ने कहा जांच करने के बाद होगी कार्रवाई
रायबरेली। हरचंदपुर थाना क्षेत्र में एक महिला आरक्षी के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज करके प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। महिला आरक्षी गोंडा जिले में तैनात है।
हरचंदपुर क्षेत्र की रहने वाली एवं गोंडा जिले में तैनात महिला आरक्षी का आरोप है कि शहर क्षेत्र के रहने वाले युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
थानेदार अनिल सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी अनुराग कुशवाहा के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। प्रकरण की जांच कराई जा रही है। मामले में कार्रवाई की जाएगी।