फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के अवैध कारोबारियों के खिलाफ पुलिस की सख्ती : 57 गिरफ्तार, 900 लीटर अवैध शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। अलीगढ़ की घटना के बाद रविवार को भी पुलिस और आबकारी विभाग की टीमों ने अवैध शराब बनाने वालों पर शिकंजा कसा। इस दौरान 57 धंधेबाज गिरफ्तार किए गए। इन सभी के पास से 900 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।
विज्ञापन

पकड़े गए धंधेबाजों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। सीओ सदर महिपाल पाठक, आबकारी निरीक्षक अजय कुमार, सदर कोतवाल अतुल सिंह, भदोखर थानेदार पंकज तिवारी ने क्षेत्र के भुएमऊ समेत अन्य स्थानों पर दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया।
आबकारी निरीक्षक लालगंज नरेंद्र श्रीवास्तव ने लालगंज, खीरों पुलिस के साथ मिलकर कई स्थानों पर छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया। लहन भी नष्ट किया। शराब बनाने वाले धंधेबाजों को बंदी बनाया।
विज्ञापन

साथ ही सरकारी शराब की दुकानों को भी चेक किया। एसडीएम विजय कुमार और आबकारी निरीक्षक केके श्रीवास्तव ने नगरू मऊ मजरे देवली में छापा मारकर अवैध शराब बरामद किया।
एसडीएम महाराजगंज सविता यादव, सीओ रामकिशोर सिंह एवं आबकारी निरीक्षक कीर्ति प्रकाश पांडेय की संयुक्त टीम ने शिवगढ़ एवं बछरावां क्षेत्र की शराब दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। इसके अलावा अवैध शराब भी बरामद की।
अनियमितता पर काटा जुर्माना
गदागंज। एसडीएम डलमऊ विजय कुमार, गदागंज थानेदार हरिशंकर प्रजापति ने अंग्रेजी व देशी शराब की दुकानों को चेक किया। जलालपुरधई स्थित देशी शराब की दुकान का निरीक्षण किया।
अनियमितता मिलने पर पांच हजार का चालान काटा। गदागंज में अंग्रेजी व देशी शराब की दुकानों में भी शराब बिक्री में अनियमितता मिलने पर पांच हजार का जुुर्माना काटा। थानेदार का कहना है कि सरकारी शराब की दुकानों पर अनियमितता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें