लालगंज (रायबरेली)। शोभवापुर गांव में बुधवार शाम एक बच्ची खलते समय बड़े हादसे का शिकार होने से बच गई। असल में घर के अंदर खेल रही सात साल की परी स्टूल पर चढ़कर मस्ती कर रही थी, तभी खेल-खेल में खूंटी से टंगा दुपट्टा उसके गले में ऐसा फंसा कि सांस अटक गईं। परिजनों ने देखा तो फौरन बच्ची के गले से फंदे को निकाला और सीएचसी ले गए। हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।