फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: कब मिलेगी आईसीयू की सुविधा, दिशा की बैठक में उठेगा मुद्दा

Wed, 03 Sep 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिला अस्पताल में अभी भी मरीज वेंटिलेटर और आईसीयू के लिए तरस रहे हैं। पूर्व में सांसद राहुल गांधी की अध्यक्षता में हुई दिशा की बैठक में यह मामला उठ चुका है, लेकिन सुविधा अभी तक नहीं मिली है। आगामी 11 सितंबर को होने वाली दिशा की बैठक में फिर से आईसीयू का मामला गरमा सकता है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में आईसीयू की सुविधा न होने के कारण मरीजों को एम्स व अन्य बड़े अस्पतालों के लिए रेफर करना पड़ता था। हालांकि वेंटिलेटर कोरोना काल में ही जिला अस्पताल को मिल गए थे, लेकिन यह सुविधा मरीजों को नहीं दी गई। ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने दिशा की पूर्व की बैठक में इस मामले को उठाया था, जिसके बाद जिला अस्पताल में आईसीयू का काम शुरू किया गया था। बच्चा वार्ड के बगल में आईसीयू स्थापित करके मरीजों को सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन कई माह बीतने के बाद भी आईसीयू ने काम करना शुरू नहीं किया।

हालांकि आईसीयू को शुरू कराने के लिए डॉ. आरबी यादव को नोडल और डॉ. शैलेश सिंह को उप नोडल बनाया गया है। अन्य चिकित्सकों व स्टॉफ के प्रशिक्षण का काम भी लगभग पूरा हो चुका है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. पुष्पेंद्र कुमार का कहना है कि आईसीयू के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जल्द ही मरीजों को सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें