फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन कारखाने के भीतर ले जाने की मुहिम चलाई तो नौकरी से ही निकाल दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना के गेट पर मांगो को लेकर प्रदर्शन कर रहे प्राईवेट कंपनी के एक कर्मी को गुरुवार को आरपीएफ के इंस्पेक्टर ने चांटा जड़ दिया। यही नहीं कारखाने के अफसरों ने वाहन कारखाने के अंदर ले जाने की मुहिम की अगुवाई कर रहे दो कर्मचारियों का गेट पास रद्द कर दिया। लिहाजा दोनों को नौकरी से हाथ धोना पड़ा।
विज्ञापन

कारखाने के अफसरों की माने तो कोविड -19 के दिशा-निर्देशों के चलते रेल कोच कारखाने में काम करने वाली प्राइवेट कंपनियों के वर्करों को दोपहिया वाहन परिसर में ले जाने के लिए मना कर दिया गया था। वाहन बारह रखने पर इनमें से एक वर्कर की बाइक सोमवार को चोरी चली गई थी। कर्मचारी ने आरपीएफ और पुलिस को इसकी सूचना दी थी और कारखाना प्रशासन से मांग की थी कि उन्हें उनके वाहन परिसर में ले पहले की तरह ले जाने की अनुमति दी जाए।
उनकी मांग पर जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो बुधवार से उन्होंने काम बंद कर गेट पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। गुरुवार को अपनी मांगों को लेकर इलेक्ट्रिकल विभाग में काम कर रहे कर्मचारियों ने काम बंद कर फैक्टरी के गेट के सामने जमा हो गए और प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान आरपीएफ के इंस्पेक्टर सुरेंद्र मीणा ने कर्मचारी रामपुर निवासी अंकुश यादव को चांटा जड़ दिया। जिससे प्रदर्शनकारी और उग्र हो गए।
विज्ञापन

फैक्ट्री के गेट के सामने कर्मचारी काफी देर तक प्रदर्शन करते रहे। कर्मचारियों ने एमसीएफ प्रशासन पर वाहनों की सुरक्षा और उनके हितों अनदेखी करने का आरोप लगाया। चांटा मारते हुए वीडियो वायरल होने के बावजूद इंस्पेक्टर सुरेंद्र मीणा ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। वहीं इस प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे अरविंद व आदर्श सिंह ने विरुद्ध एमसीएफ प्रशासन ने निर्देश जारी कर उनका गेट पास रद्द कर दिया।
कारखाने के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीके दुबे ने बताया कि इंस्पेक्टर के वर्कर की पिटाई के वीडियो के आधार पर जीएम ने वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त को जांच करने का निर्देेश दे दिया है। निजी कंपनियों के वर्करों के गेट पास कोविड के दिशा निर्देेशों की अवहेलना पर रद्द किए गए हैं। इस संबंध में भी अफसरों से बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें