फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल का जश्न के साथ किया स्वागत

Thu, 31 Dec 2015 11:32 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को बुकें, ग्रीटिंग कार्ड और गिफ्ट देकर नए साल की बधाई दी। रात 12 के बजे के बाद परिवारीजनों, मित्रों और परिचितों फोन कर और वाट्सएप मैसेज से दी भी शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


वहीं इस सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रही। नए साल के स्वागत को लेकर हर कोई बेताब रहा। गुरुवार सुबह से ही युवाओं की भीड़ रामकृपाल तिराहे, बुक मार्केट में फूल की दुकानों पर उमड़ी रही।

गुलाब के फूल तो किसी ने बुके देकर बधाई दी। वहीं फेसबुक और वॉटसएप पर पूरे दिन मैसेज देने का दौर चलता रहा। अस्पताल चौराहा निकट स्थित डांस क्लासेज में बच्चे फिल्मी गीतों की धुन पर खूब थिरके।
विज्ञापन


कोचिंग सेंटरों में वर्ष 2015 को विदाई दी गई। वहीं शाम होते ही हर तरफ डीजे बजने लगे और लोग जमकर थिरके। देर रात तक नए साल के जश्न में लोग थिरकते रहे।

इस दौरान रेस्टोरेंट और होटल में पहुंचकर लोगों ने परिवार के साथ लजीज व्यंजन का स्वाद छका। नए वर्ष पर गुलाब के फूल और बुकें की डिमांड सबसे अधिक रही।

नए साल की पूर्व संध्या पर गुरुवार को मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए लोग उमड़े रहे। इस दौरान साईं मंदिर में श्रद्धालुओं ने आरती और पूजन की।

वहीं राम कृपाल तिराहे पर श्रीविधानेश्वर महादेव मंदिर में लोगों ने पूजा- अर्चना की। मंशा देवी स्थित हनुमान मंदिर में बजरंग बली से सुख, समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन


इस मौके पर जगदीश शुक्ला, सुरेश सिंधु, अखिलेश त्रिपाठी, शिवप्रताप मिश्र, शैलेंद्र तिवारी, धर्मेंद्र द्विवेदी, शत्रोहन सोनकर, डीपी यादव मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें