फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हम किसानों के लिए काम करते हैं, उनके साथ धोखा नहीं - लाखन सिंह

विज्ञापन
रायबरेली में रविवार को आयोजित विराट किसान मेला का शुभारंभ के बाद बोलते कृषि राज्यमंत्री लाखन सि? - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर भागीरथी गेस्ट हाउस के सामने रविवार को कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने फीता काटकर पांच दिवसीय किसान मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारें किसानों के साथ धोखा करती थी। बीज, खाद पाने के लिए किसानों को मारामारी करनी पड़ती थी। आज ऐसा नहीं है। हम किसानों की बेहतरी के लिए कार्य कर रहे हैं। यही वजह रही है कि सूबे में सरकार बनने के बाद किसानों का कर्जा तक माफ कर दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के कृषि मेले या किसान पाठशाला में हमारे सभी किसान विद्यार्थी के रूप में जाएं, ताकि उन्हें वैज्ञानिकों की ओर से उन्हें अच्छी सीख दी जा सके। ऐसा होने से किसान प्रगतिशील किसान बन सकेंगे। उत्तर प्रदेश और भारत सरकार किसानों की बेहतरी के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित कर रही है।
उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा अनुरूप प्रत्येक ग्राम पंचायत में किसान पाठशाला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी किसान विद्यार्थी के रूप में पहुंचकर कृषि संबंधी विभिन्न प्रकार की जानकारियां हासिल कर सकते हैं। आयोजित कार्यक्रम में न्यू आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज के छात्रों ने गीत और नृत्य प्रस्तुत किए। इस दौरान कृषि राज्यमंत्री ने विभाग की तरफ से लगवाए गए स्टाल को देखा। किसानों से उन्नतशील बीज लेकर गेहूं की फसल की बोवाई करने की बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों के लिए कठिनाई मुश्किलें, बाधाएं आती रहती हैं, लेकिन वह बाधाओं से विचलित हताश न हो। कोई न कोई रास्ता निकालकर कृषि विकास कर अग्रिम स्थान प्राप्त करते हैं। किसानों के विकास, उत्थान तथा उन्नयन के प्रति देश व प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन पूरी तरह से संवेदनशील है।
किसान विविधीकरण खेती को अपनाएं तथा अपनी उपज बढ़ाए। मत्स्त्य पालन, पशुपालन, फूलों की खेती, गौवंश संरक्षण आदि को भी अपनाएं। किसान अपना ने धान क्रय केंद्रों पर देकर अपनी उपज व सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य के अनुरूप लाभान्वित हो। जिला कृषि अधिकारी रविचंद्र प्रकाश और उपकृषि निदेशक एचएन सिंह ने कहा कि रबी की फसल की बोवाई को लेकर राजकीय बीज भंडारों में बीज की उपलब्धता करा दी गई है।
उर्वरक भी कहीं कोई कमी नहीं है। नगर पंचायत अध्यक्ष अध्यक्ष बृजेश दत्त गौड़, व्यापार मंडल अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल के साथ अन्य लोगों ने मुख्य अतिथि का माला पहनाकर स्वागत और सम्मान किया गया। इस मौके पर कृषि वैज्ञानिक डॉ. आरके कनौजिया, भारतीय किसान यूनियन के जिला महासचिव मनोज कुमार यादव, सुशील यादव, राम दिनेश, जय किशन मौजूद रहे।
विराट किसान मेले में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र सिंह उर्फ मोती सिंह को भी भाग लेना था, लेकिन वह नहीं आए। जिला कृषि अधिकारी रविचंद्र प्रकाश का कहना है कि कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने कार्यक्रम में भाग लिया। अन्य दो मंत्री कार्यक्रम में किसी कारणवशनहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें