फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईडी के खिलाफ कोर्ट में लड़ेंगे और जीतेंगे: सांसद केएल शर्मा

Sat, 19 Apr 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
तिलक भवन में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए अमेठी सांसद केएल शर्मा व मंच पर मौजूद कांग्रेस पदाध
विज्ञापन
बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में पंचायत चुनाव को लेकर दिए निर्देश
विज्ञापन

कहा कि कांग्रेस पूरी ताकत से लड़ेगी 2026 का पंचायत चुनाव
रायबरेली। अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने शुक्रवार को कांग्रेस तिलक भवन में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी 2026 में होने वाले पंचायत चुनाव को पूरी ताकत से लड़ेगी। साथ ही कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर वोटर लिस्ट सुधारने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी प्रकार की धांधली से बचा जा सके।
सांसद ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में वोटर लिस्ट में धांधली की गई थी। हम इससे सबक लेकर पूरी सतर्कता से पंचायत चुनाव की तैयारी करेंगे।अनेशनल हेराल्ड केस में ईडी द्वारा सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किए जाने पर सांसद शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि चार्जशीट में कुछ नहीं है। हमें अदालत से न्याय मिलेगा। सरकार चाहे जितनी प्रताड़ना कर ले, कांग्रेस डरने वाली नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि ईडी ने चार्जशीट 9 अप्रैल को दाखिल की। लेकिन अब प्रचारित किया जा रहा है, जिससे साफ है कि यह केवल राजनीतिक स्टंट है। इस माैके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी, नगर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव, वरिष्ठ नेता मनीष सिंह सेंगर, प्रवक्ता आफताब आलम, नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर, विजय शंकर अग्निहोत्री, मोहित मौर्या, नौशाद हुसैन खतीब, ओपी श्रीवास्तव, हाजी मोहम्मद इलियास, मोहम्मद अशरफ खान, कामता नाथ सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

राहुल गांधी की संभावित यात्रा पर चर्चा तेज
सम्मेलन में केएल शर्मा की मौजूदगी से 29 अप्रैल को होने वाली ''दिशा बैठक'' में सांसद राहुल गांधी की संभावित शिरकत को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि शर्मा ने राहुल गांधी की उपस्थिति को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन

-वक्फ बिल पर सरकार को घेरा
वक्फ संपत्ति से जुड़े विधेयक पर बोलते हुए सांसद ने कहा कि सरकार इसे मुसलमानों की भलाई के नाम पर पेश कर रही है, लेकिन उसे लाने से पहले विरोधी दलों से सुझाव लेने चाहिए थे। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि बिल सही है तो फिर विरोध क्यों हो रहा है। उन्होंने जेपीसी में चर्चा की मांग भी दोहराई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें