फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप लाइन टूटी, 10 वार्डों में गहराया जल संकट

Sun, 07 Jan 2018 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पेयजल लाइन टूटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

डलमऊ नगर पंचायत डलमऊ के मियां टोला वार्ड में पानी की टंकी का मेन पाइप लाइन टूटने से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बाधित है। नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेश दत्त गौड़ के निर्देश पर रविवार दोपहर को पाइप लाइन दुरुस्त कराई जा सकी। इसके बाद मोहल्ले में पेयजल आपूर्ति बहाल कराई गई। इस दौरान कस्बे के लोगों को दूरदराज से पानी लाना पड़ा। 

विज्ञापन


नगर पंचायत डलमऊ स्थित पेयजल योजना की मुख्य पाइप लाइन शुक्रवार को टूट गई थी। सर्दी में दूरदराज से पानी लाने में कस्बावासियों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा था।

कस्बा वासियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष से शिकायत करते हुए आपूर्ति बहाल कराने की मांग की थी। जिसके बाद रविवार को टूटी मेन पाइप लाइन को दुरुस्त कराने के साथ बाधित आपूर्ति बहाल कराई गई।
विज्ञापन


कस्बे के मोहम्मद रफी, मनोज कुमार, पंकज, कैलाश नाथ, हरिश्चंद्र आदि ने बताया कि डलमऊ पेयजल योजना में पेयजल आपूर्ति के लिए दो पंप लगे हैं, जिनमें से एक की बोरिंग खराब हो चुकी है और दूसरे के सहारे ही नगर पंचायत के 10 वार्ड में पानी की सप्लाई होती है। आए दिन पाइप लाइन टूटने और मोटर फुंकने से पेयजल संकट गहरा जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें