फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संचयन करना हम सभी का परम कर्तव्य

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। स्वच्छ भारत मिशन के सलाहकार व जल शक्ति मंत्रालय के प्रतिनिधि आनंद शेखर व शशांक ने गुरुवार को यहां पहुंचकर जल संचयन की तैयारियों की प्रगति की समीक्षा की। बचत भवन में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि जनशक्ति को अगर बनाए रखना है तो जल संचय करना हम सब का परम दायित्व है। जल संचय के लिए रेन-वाटर हार्वेस्टिग के लिए काम करना होगा।
विज्ञापन

ग्रामीण स्तर पर तालाबों का निर्माण कराया जाए और उनका जीर्णोद्धार भी कराया जाए। उन्होंने कहा कि कैबिनेट सचिव इसके लिए कार्य कर रहे है। जिले स्तर पर मनरेगा और अन्य विभागीय अधिकारियों को यह कार्य एक योजना बनाकर करना है। उन्होंने कहा कि जल का शोधन होता रहा तो आने वाले दिनों में बड़ी भयानक स्थित होगी। सेफ्टी टैंक की हर वर्ष सफाई कराए जाय।
ग्रामीण अंचलों में जो भी शौचालय बनाए जाएं। वह सभी जल शोधन करने वाले हो। उन्होंने बताया कि गोबर आदि कचरों को ढक कर रखा जाए, जिससे उसमें के जल का सोधन बनकर उड़ न जाए। ढका होने से जमीन उसका स्वयं संचय कर लेगी। प्लास्टिक आदि को ऐसी-वैसी जगह न फेंकें, जिससे उसे नष्ट न किया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हर किसी को जल को बचाने के लिए जागरूक होना होगा। जब तक हर कोई इस अभियान में शामिल नहीं होगा, तब तक मंशा पूरी नहीं होगी। उन्होंने डीपीआरओ को निर्देश दिए कि सभी विभागों से जल संचयन की प्रगति को लेकर ऑनलाइन कराएंगे। सभी विभाग इस कार्य में ईमानदारी से काम करें। जल ही जीवन है को ध्यान में रखकर काम किया जाएगा तो निश्चित ही जल शक्ति मंत्रालय के सपने को साकार किया जा सकेगा। इस मौके पर उपायुक्त मनरेगा पीके सिंह, डीआरडीए के परियोजना निदेशक प्रेमचंद्र पटेल व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें