फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: गांव में घुसा पानी, चलना भी मुश्किल

Wed, 19 Mar 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
हरचंदपुर माइनर की सफाई न होने कंडौरा गांव तक पहुंचा पानी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
रायबरेली। हरचंदपुर क्षेत्र के कंडौरा गांव के पास माइनर में हुए कटान को न बंद करने से पानी गांव में घुस गया। नतीजा, 20 बीघे खेत में पानी भर गया। इसके बाद पानी गांव में भरने लगा। किसी के दरवाजे तो किसी की दुकान तक पानी पहुंच गया। लोगों का कहना है कि सिंचाई विभाग के अधिकारी फोन तक नहीं उठा रहे हैं।
विज्ञापन


कंडौरा गांव के पास से हरचंदपुर माइनर निकली है। तीन महीने पहले यहां पर पुलिया बनी थी, जो टूट गई। पुलिया की जगह ह्यूम पाइप डालकर ऊपर से मिट्टी से पाट दी गई। मिट्टी पाइप के अंदर धंस गई। बिना मिट्टी की सफाई कराए रविवार को पानी छोड़ दिया गया। इससे कंडौरा गांव के पास माइनर में कटान हो गया। इससे कंडौरा गांव के किसान बृज मोहन लोधी की भिंडी, छेदी प्रसाद, छुटई, राजेंद्र लोधी के गेहूं, सरसों के 20 बीघे खेत में पानी भर गया।

कटान बंद न होने से रात भर पानी बहता रहा। गांव के शीतला प्रसाद लोधी के घर के सामने पानी भरा, वीरेंद्र लोधी की दुकान के सामने, मुन्नालाल के छप्पर के नीचे तक पानी पहुंच गया है। हरचंदपुर-सोहाई बाग मार्ग पर पानी बह रहा है। लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान मो. इजहार प्रधान ने बताया कि कई बार अधिकारियों को फोन किया, लेकिन कोई मौके पर नहीं आया। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता नमन कुमार मिश्रा ने बताया कि पानी रोक दिया गया है। जल्द कटान को बंधवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें