फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: पंपिंग सेट से निकाला पानी, सीएचसी में गंदगी व बदबू

Tue, 18 Aug 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
बछरावां सीएचसी में जलभराव होने से भीगे दस्तावेज व फर्श पर फैली गंदगी।
विज्ञापन
बछरावां। तेज बारिश के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में जलभराव हो गया है। परिसर और वार्डों में पानी भरने से गंदगी व बदबू फैल गई है। इससे मरीजों और तीमारदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीएचसी के जन औषधि केंद्र, रजिस्ट्रेशन कक्ष, अधीक्षक कार्यालय, प्रसूता महिला वार्ड और ओटी समेत कई हिस्सों में पानी भर गया।
विज्ञापन


कार्यालय में रखे कंप्यूटर और अभिलेख भी भीग गए। नालियां चोक होने के कारण परिसर में भरे पानी से गुजरने को मजबूर मरीजों व तीमारदारों में संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ गया है। गत रविवार को हुई तेज बारिश के बाद सपा विधायक श्याम सुंदर भारती ने कार्यकर्ताओं के साथ धरना दिया था। इसके बाद नगर पंचायत की टीम ने पानी निकाला और रातभर सफाई की। सोमवार को भी पंपिंग सेट लगाकर पानी बाहर निकाला गया। तीमारदारों ने बताया कि अस्पताल से बदबू आ रही है और नवजातों को संक्रमण का खतरा है।


अव्यवस्थाओं पर उठाई मांग रजिस्ट्रेशन कक्ष में गंदगी के कारण मरीजों के लिए इमरजेंसी वार्ड के पास अस्थायी रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं। कस्बा निवासियों ने समय पर सफाई न होने को स्थिति का कारण बताया। उन्होंने अस्पताल को ऊंचाई वाले स्थान पर बनवाने की मांग की। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अर्पित श्रीवास्तव ने बताया कि सफाई कार्य लगातार चल रहा है। उन्होंने खराब हुए उपकरणों और भीगे रिकॉर्ड को ठीक कराने की प्रक्रिया शुरू करने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें