फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनेगा वाच टॉवर और शातिर अपराधियों के लिए अलग से होगी बैरक

विज्ञापन
रायबरेली में मंगलवार को सदर कोतवाली का निरीक्षण करते अपर महानिदेशक एवं जिले के नोडल अधिकारी पीस? - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। जिले के नोडल पुलिस अधिकारी एवं अपर पुलिस महानिदेशक पीसी मीणा ने मंगलवार को जेल की सुरक्षा व्यवस्था भी खंगाली। जेल अफसरों ने जेल की सुरक्षा के मद्देनजर वाच टॉवर बनाने, जैमर की सुविधा दिलाने और शातिर अपराधियों के लिए लखनऊ जेल की तर्ज पर अलग से बैरक बनवाने की बात रखी।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने कहा कि जल्द जेल में यह सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। अपर पुलिस महानिदेशक जिला मंगलवार शाम शाम करीब चार बजे अचानक जिला कारागार पहुंच गए। उन्होंने बैरकों में जाकर बंदियों से जेल में मिल रही सुविधाओं के बारे पूछताछ की।
जेल अस्पताल का मुआयना किया। रसोईघर देखा। जेल में मौजूदा समय में बंद बंदियों की संख्या पूछी। जेलर ज्ञान प्रकाश ने नोडल पुलिस अधिकारी को अवगत कराया कि यहां पर सुरक्षा व्यवस्था के पुुख्ता इंतजाम किए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन

स्टाफ की भी कमी है। प्रशासनिक आधार पर शातिर अपराधी यहां आते हैं, लेकिन उनके लिए अलग से हाई सिक्योरिटी बैरक नहीं है। लखनऊ जेल की तरह यहां पर भी हाई सिक्योरिटी सेल होनी चाहिए। अपर पुलिस महानिदेशक ने मांगों को जल्द अमल में लाने की बात कही।
नोडल पुलिस अधिकारी ने सदर कोतवाली का जायजा लिया। उन्होंने मालखाना का जायजा लिया। दस्तावेज चेक किए। कोतवाली परिसर की साफ-सफाई और बेहतर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

साथ ही वहां पर खड़े वाहनों के रख रखाव को बेहतर तरीके से करने पर जोर दिया। इस मौके पर एसपी स्वप्निल ममगाई, सदर कोतवाल अतुल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें