डीएम की ओर से फरियादियों की शिकायत पर गुणवत्तापरक निस्तारण के आदेश देते हैं लेकिन मातहत उनके अदेशों की अवहेलना से बाज नहीं आते।
जनता दर्शन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पर डीएम प्रेम नारायण ने सख्त रुख अपनाया है। 32 अफसरों को पत्र जारी कर लंबित शिकायतों के निस्तारण के आदेश दिए हैं। 20 अगस्त तक सभी शिकायतों का निपटारा न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
जिन्हें चेतावनी दी गई है उनमें एडीएम प्रशासन एससी चौधरी, एडीएम वित्त एवं राजस्व शीतला प्रसाद, डीआरडीए पीडी इंद्रसेन, नगर मजिस्ट्रेट संतोष कुमार वैश्य, सीएमएस जिला अस्पताल आरडी तिवारी, सीएमओ राकेश गुप्ता, सीडीओ अनूप कुमार, बीएसएनएल के टीडीएम राजेंद्र जैसवारा, एक्सईएन जल निगम जनार्दन सिंह, पावर कॉर्पोरेशन प्रथम के एक्सईएन अशोक कुमार, द्वितीय के विवेक खन्ना, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी अरविंद कुमार, नगर पालिका परिषद के ईओ पीएन सिंह आदि शामिल हैं।