गंगा ने खतरे की घंटी बजा दी है। चेतावनी बिंदु से महज अब महज छह सेमी. का दूर गंगा का पानी है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक जलस्तर 98.300 मीटर पहुंच गया है। इससे कटरी क्षेत्र के लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। खेतों में पानी भर रहा है।
वहीं तहसील प्रशासन सिर्फ यही दावा कर रहा है कि बाढ़ से निपटने के पूरे इंतजाम कर लिए गए हैं। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक शनिवार को नदी का जलस्तर 98.300 मीटर रिकॉर्ड किया गया है। शुक्रवार को जलस्तर 98.250 मीटर था।
इस तरह अब चेतावनी बिंदु चेतावनी बिंदु 98.360 मीटर पहुंचने में छह सेमी शेष बचा है। घाटों के किनारे रहने वाले लोगों के घरों के बेहद करीब पानी पहुंच गया है। यही नहीं किसानों के खेतों में पानी भर रहा है। कटरी क्षेत्र के अंबहा, बबुरा, चकमलिक भीटी आदि गांवों के लोगों में हड़कंप मचा है।
बाढ़ की दहशत से वह ठीक तरीके से सो नहीं पा रहे हैं। ग्रामीण साजन सिंह, दिनेश यादव, अरविंंद पाल का कहना है कि इस बार बाढ़ आई तो धान, उड़द, तिल आदि की फसल चौपट हो जाएगी। खेतों में पानी घुस रहा है।
एसडीएम क्षत्रपाल का कहना है कि जलस्तर बढ़ रहा है। इससे ग्रामीणों को सतर्क कर दिया गया है। प्रशासन ने बाढ़ से निपटने के पूरे इंतजाम कर लिए हैं। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।