फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: धर्म परिवर्तन कराने वाला वार्ड बॉय व पत्नी गिरफ्तार

Tue, 01 Jul 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। अमेठी जिले की तिलोई सीएचसी में तैनात वार्ड बॉय अपनी पत्नी के साथ मिलकर लोगों का ईसाई धर्म में परिवर्तन करा रहा था। मिल एरिया पुलिस ने सोमवार को दंपती को जेल भेज दिया। मिल एरिया इलाके के चतुर्भुजपुर बालापुर में रविवार को प्रार्थना सभा का आयोजन करके लोगों काे ईसार्ई धर्म में परिवर्तन कराया जा रहा था। मोहल्ले के नागरिकों का आरोप है कि धर्म परिवर्तन के लिए लोगों को पैसों का लालच दिया जाता है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रकरण की जांच की थी।
विज्ञापन


हिंदू संगठनों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया था। आरोप लगाया था कि दंपती पहले लोगों का पंजीकरण करते हैं। इसके बाद प्रार्थना सभा का आयोजन करके उनका ईसाई धर्म में परिवर्तन कराते हैं। इसके एवज में चार से पांच हजार रुपये भी देते हैं। दंपती गरीब लोगों को टारगेट करते थे, क्योंकि वह आसानी से उनके झांसे में आ जाते थे। काफी समय से मोहल्ले में लोगों का धर्म परिवर्तन कराने का खेल चल रहा था।

मिल एरिया थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि शिवाजी नगर निवासी राजेश कुमार वर्मा और उसकी पत्नी सोनी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी राजेश अमेठी जिले की सीएचसी तिलोई में वार्ड बॉय है। मामले में कई अन्य लोगों के भी नाम सामने आए हैं। उनकी भी तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें