फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: वॉर मेमोरियल देखकर याद आए शहीद

Mon, 07 Apr 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान एक्सपोजर विजिट के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय गोपालगंज हरचदंपुर के कक्षा आठ के छात्र आशू और उच्च प्राथमिक विद्यालय कोडरस बुजुर्ग अमावां के छात्र आदित्य को दिल्ली भ्रमण करने का मौका मिला। दोनों छात्र दिल्ली से रविवार को लौटे तो उन्होंने भ्रमण के दौरान अपने अनुभव साझा किए। कहा कि वॉर मेमोरियल को देखकर देश प्रेम का जज्बा भर गया।
विज्ञापन


उच्च प्राथमिक विद्यालय गोपालगंज के छात्र आशू बताते हैं कि उन्हें राष्ट्रीय आविष्कार अभियान एक्सपोजर विजिट की ओर से दिल्ली जाने का अवसर प्राप्त हुआ। पहले दिन 24 अप्रैल को सबसे पहले नेहरू तारामंडल गए। वहां ग्रहों, उपग्रहों, तथा अन्य खगोलीय पिंडों के विषय में जानकारी प्राप्त की।

तारामंडल घूमने के बाद प्रधानमंत्री संग्रहालय गए। वहां ऐतिहासिक तथा संविधानिक विषयों में विशेष अनुभव प्राप्त किया। प्रधानमंत्री संग्रहालय घूमने के बाद हम राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र गए। वहां हमने विज्ञान से संबंधित प्रयोगों को देखा, समझा और थ्रीडी शो भी देखा। पांच अप्रैल को सबसे पहले इंडिया गेट गए, वहां हमने सुभाष चौक, वॉर मेमोरियल और अमर जवान ज्योति देखी।
विज्ञापन


उसके बाद राष्ट्रीय रेलवे संग्रहालय देखने गए। रेलवे म्यूजियम में हमने खिलौना रेल से म्यूजियम का भ्रमण किया। रेलवे म्यूजियम के बाद हम वायु सेवा संग्रहालय गए। यहां पर एयर क्रॉफ्ट के साथ वायु सेना से जुड़े विभिन्न हथियार तथा अन्य सामग्री देखी। आशु कहते हैं कि वह उत्तर प्रदेश सरकार और एडी बेसिक कानपुर और लखनऊ मंडल का धन्यवाद देते हैं।

अपने विद्यालय के अध्यापक तथा भ्रमण पर साथ गए अध्यापकों का भी आभार व्यक्त करते हैं। उच्च प्राथमिक विद्यालय कोडरस बुजुर्ग अमावां के छात्र आदित्य बताते हैं कि सबसे पहले नेहरू तारामंडल देखने गए। वहां पर राशियों के बारे में जानकारी हासिल की। इससे पहले मुझे नहीं पता था कि आकाश में भी राशियां देखी जा सकती हैं। प्रधानमंत्री संग्रहालय गया तो वहां विदेश दौरों पर प्रधानमंत्रियों को जो पुरस्कार मिले हैं, उसके बारे में पता लगा। कुछ ऐसे पुरस्कार देखे, जिनके बारे में कभी कोई जानकारी नहीं थी।

राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र गए तो वहां पर बहुत सी जानकारी हासिल हुई। पृथ्वी से विलुप्त हो चुके जानवरों के मॉडल देखे। दूसरे दिन पांच अप्रैल को इंडिया गेट देखने गए। बहुत रोमांचक क्षण था वह, वॉर मेमोरियल को देखकर देश प्रेम का जज्बा भर गया। एयर क्रॉफ्ट संग्रहालय में भारतीय वायु सेना के फाइटर प्लेन, जेट और हथियारों के बारे में जानकारी मिली। दिल्ली का यह दौरा हमेशा यादगार रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें