फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम में लगी आग, अफरातफरी

Mon, 12 Sep 2016 01:19 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम में शनिवार देर रात अचानक आग लग गई। इससे न सिर्फ वहां बैठे, बल्कि स्टेशन परिसर में मौजूद मुसाफिरों में भी हड़कंप मचा गया। किसी तरह यात्रियों ने बाहर भाग कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


इसकी सूचना मिली तो अफसरों के हाथ पैर फूल गए। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह एसी में शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि सभी मुसाफिर सुरक्षित हैं, लेकिन घटना के बाद करीब एक घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा। लोगों में दहशत दिखी। 

स्टेशन परिसर में दो वातानुकूलित वेटिंग रूम हैं। एक महिलाओं और दूसरा पुरुषों के लिए। देर रात करीब यात्री पुरुष वेटिंग रूम में बैठकर ट्रेनों का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान वहां पर लगी एसी से धुआं निकला और अचानक आग लग गई।
विज्ञापन


यह देख यात्रियों के होश उड़ गए और वेटिंग से रूम से बाहर की ओर भागे। वेटिंग रूम से धुआं निकलता देख स्टेशन के प्लेटफार्मों पर मौजूद यात्रियों में भी अफरातफरी मच गई। रेलवे के अफसर और कर्मचारी भी पहुंच गए।

सूचना मिलने पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंची और किसी तरह आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद भी करीब एक घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा। स्टेशन अधीक्षक एके श्रीवास्तव रेलवे स्टेशन के वेटिंगरूम (पुरुष) में लगी एसी में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। तत्काल सूचना देकर दमकल कर्मियों को बुलाया गया। उन्होंने आग पर काबू पा लिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें