फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: इंटरसिटी के इंतजार में रात से हुई सुबह

Fri, 05 Dec 2025 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
शहर के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
विज्ञापन
रायबरेली। ट्रेनों के देर से आने के कारण यात्री भटकने को मजबूर हैं। कानपुर से प्रतापगढ़ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे लेट होने के कारण बुधवार रात के स्थान पर बृहस्पतिवार भोर साढ़े तीन बजे पहुंची। इससे प्रतापगढ़ से कानपुर जाने वाली यही इंटरसिटी एक्सप्रेस बृहस्पतिवार सुबह पौने तीन घंटे विलंब से आई। इसे प्रतापगढ़ से ही देर से चलाया गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बनारस से देहरादून जाने वाली जनता मेल और शक्ति नगर से टनकपुर जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस निरस्त होने के कारण नहीं आई। बृहस्पतिवार को दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस व अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल एक घंटे, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल व बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस पौन घंटे, लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर, जम्मू तवी-पटना अर्चना एक्सप्रेस, प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर, प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर आधे घंटे देर से आई। गोरखपुर से प्रयागराज जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस ने 15 मिनट इंतजार कराया।

बुधवार रात नई दिल्ली से बनारस जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस निरस्त होने के कारण नहीं आई। प्रयागराज-लखनऊ पैसेंजर ने पौने तीन घंटे और बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस ने आधे घंटे इंतजार कराया। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार का कहना है कि कानपुर-लखनऊ रेल मार्ग पर काम चल रहा था, जिससे प्रतापगढ़ इंटरसिटी काफी लेट हुई। बाकी ट्रेनें पहले से लेट होने के कारण देर से आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें