फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबॉल व हॉकी में 35 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Tue, 02 Feb 2016 11:47 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
खेल निदेशालय की ओर से स्पोर्ट्स हॉस्टल में खिलाड़ियों के चयन के लिए मंगलवार को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में जिला स्तरीय ट्रॉयल प्रारंभ हुआ। पहले दिन वॉलीबॉल और हॉकी के लिए 35 खिलाड़ी शामिल हुए।
विज्ञापन


वहीं कुश्ती, जिमनास्टिक और तैराकी के लिए कोई नहीं आया। इस दौरान सभी खिलाड़ियों का फिजिकल और बैट्री टेस्ट हुआ।

सुबह जिला क्रीड़ा अधिकारी नसरीन बानो, वॉलीबॉल कोच शशिकांत, एथलेटिक्स कोच अनिल सिंह की देखरेख में वॉलीबॉल ट्रॉयल हुआ। इसमें 10 खिलाड़ी शामिल हुए।

सभी खिलाड़ियों का फिजिकल टेस्ट हुआ। इस दौरान बैट्री टेस्ट (शारीरिक क्षमता) में खिलाड़ियों की 800 मीटर और 100 मीटर दौड़ कराई गई। इसके बाद बॉल थ्रो और जंप कराया।

वहीं अपराह्न तीन बजे हॉकी टेस्ट प्रारंभ हुआ। कोच संतोष कुमार ने शामिल सभी 25 खिलाड़ियों का स्किल टेस्ट लिया। इस दौरान खिलाड़ियों की रनिंग के साथ ही स्ट्रोक आदि देखा गया।
विज्ञापन


जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि पहले दिन बालक वर्ग अंडर-12 जिमनास्टिक, तैराकी, अंडर-15 कुश्ती के लिए कोई नहीं आया। जिन खेलों का ट्रॉयल हुआ, उनमें चयनित खिलाड़ियों को मंडलीय ट्रॉयल में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें