फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: खुली बैठक में ग्रामीणों का हंगामा, पंचायत सचिव को बनाया बंधक

Wed, 24 Jun 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
डीह। बरूआ ग्राम पंचायत में मंगलवार को हुई खुली बैठक हंगामे में बदल गई। कुछ ग्रामीणों ने राशन कार्ड काटने का आरोप लगाकर न सिर्फ प्रदर्शन किया, बल्कि पंचायत सचिव को बंधक बना लिया। यही नहीं, गाली गलौज भी की। पुलिस ने पहुंचकर लोगों को शांत कराया और करीब एक घंटे बाद सचिव को मुक्त कराया।
विज्ञापन

दोपहर में बैठक की औपचारिकता शुरू हुई। इसमें विकास कार्य समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा चल रही थी। इसी दौरान कुछ ग्रामीण राशन कार्ड काटने का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। पंचायत सचिव अजय कुमार से अभद्रता और गाली गलौज की। ग्रामीणों से घिरे सचिव ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया। पंचायत सचिव ने छह नामजद 20 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी।
दूसरी तरफ से पूर्व प्रधान जमुना प्रसाद ने तीन नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। कहा कि राशन कार्ड काटने को लेकर ग्रामीणों ने विरोध किया था। बंधक बनाने की बात गलत है। चुनावी रंजिश को लेकर मामले को तूल दिया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि तहरीर मिली है। पूछताछ के लिए कुछ लोगों को बुलाया गया है। जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें