फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: घायल किशोर को खाट पर लाद तीन किमी चले ग्रामीण

Thu, 14 May 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
 मरीज को खाट पर लेकर जाते ग्रामीण 
विज्ञापन
लालगंज। आंधी तूफान के बीच बुधवार दोपहर को बहरामपुर गांव में छप्पर के नीचे बैठे पिता-पुत्र पर बिजली का खंभा गिर पड़ा। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव निवासी महेश अपने बेटे शिवम (14) के साथ खेतों में बकरी चरा रहे थे। आंधी आने के दौरान वे दोनों छप्पर के नीचे बैठ गए।
विज्ञापन

तभी तेज हवा से बिजली का खंभा ट्रांसफार्मर समेत झोपड़ी पर गिर गया। हादसे में शिवम को गंभीर चोटें आईं। एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंच सकी। हालात ऐसे बने कि ग्रामीणों ने घायल शिवम को खाट पर लिटाया और करीब तीन किलोमीटर पैदल चलकर मुख्य सड़क तक पहुंचे। वहां एंबुलेंस मिलने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद शिवम की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शिवम के पिता महेश की हालत स्थिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें