फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों ने किया एमडीएम का अनाज घोटाला

Sun, 21 Jun 2015 12:16 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 प्रधानों ने एमडीएम तक को भी नहीं छोड़ा। अकेले शिवगढ़ ब्लॉक क्षेत्र की 28 ग्राम पंचायतों में एमडीएम का 831 क्विंटल अनाज डकार लिया गया। स्कूलों में एमडीएम बनवाने के लिए पिछले पांच साल में प्रधानों ने गेहूं व चावल ले लिया, लेकिन एमडीएम नहीं बनवाया।
विज्ञापन


अनाज न मिलने के कारण बच्चों को बिना एमडीएम के ही घर वापस लौटना पड़ा। जांच में मामला पकड़ में आने के बाद ग्राम प्रधानों से अनाज वसूलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। डीपीआरओ के माध्यम से प्रधानों को नोटिस भेजी जा रही है।

परिषदीय स्कूलों में एमडीएम बनवाने के लिए प्रधानों को हर महीने गेहूं व चावल उपलब्ध कराया जाता है। इसके अलावा कन्वर्जन कास्ट भी स्कूलों को भेजी जाती है। तमाम प्रयासों के बाद भी  प्रधान स्कूलों में एमडीएम बनवाने में मनमानी कर रहे हैं।
विज्ञापन


राज्य परियोजना के निर्देश पर पिछले पांच साल में ग्राम पंचायतों को एमडीएम बनवाने के लिए दिए गए अनाज की जांच कराई जा रही है। शिवगढ़ की ग्राम पंचायतों को एमडीएम के लिए दिए गए अनाज की जांच पूरी हो गई है। प्रधानों ने एमडीएम बनवाने में जमकर खेल किया है।

 शिवगढ़ की 28 ग्राम पंचायतों ने 831 क्विंटल अनाज डकार लिया है। अनाज रिसीव करने के बाद भी स्कूलों को एमडीएम बनवाने के लिए अनाज नहीं दिया। जांच में मामला पकड़ में आने के बाद प्रधानों से अनाज की वसूली की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें