राजीव गांधी खेल अभियान योजना के तहत शनिवार को सूर्य प्रबोध परमहंस इंटर कॉलेज रालपुर के मैदान में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई।
दौड़ में विजय कुमार और अजीम अख्तर ने बाजी मारी। मुख्य अतिथि कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश प्रताप सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कहा कि प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए अच्छा मौका है। अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करके खिलाड़ी क्षेत्र का गौरव बढ़ाए। व्यायाम प्रशिक्षक अरुण सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।
प्रतियोगिता के 800 मीटर दौड़ में विजय प्रथम, सुमित द्वितीय, आशु तृतीय, 1500 मीटर में अजीम अख्तर प्रथम, धीरेंद्र द्वितीय, मोहित कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
शॉटपुट में कामेंद्र सिंह प्रथम, रत्नेश कुमार द्वितीय, शिवांक तृतीय, डिस्कस थ्रो में अंकित सिंह प्रथम, शैलेंद्र प्रताप सिंह द्वितीय, विकास सिंह तृतीय, लंबी कूद में नारेंद्र कुमार प्रथम, विजय कुमार द्वितीय, सुमित कुमार तृतीय, ऊंची कूद में शैलेंद्र प्रताप प्रथम, विकास द्वितीय, विकास सिंह तृतीय स्थान पर रहे। कुश्ती में राजेंद्र कुमार, संजय सिंह, रत्नेश कुमार, वीरेंद्र कुमार, अरुण ने जीत हासिल की। कबड्डी में रौतापुर प्रथम, रालपुर द्वितीय स्थान पर रहा।