रायबरेली। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक का सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक कमर में अवैध तमंचा लगाए है।
मामला जानकारी में आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थानेदार संतोष कुमार सिंह ने बताया कि युवक गुरुबख्शगंज क्षेत्र के पूरे निधि गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। युवक की गिरफ्तारी के लिए अटौरा चौकी इंचार्ज को निर्देश दिए गए हैं।