फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: इसी माह से लालगंज आरओबी से फर्राटा भरेंगे वाहन

विज्ञापन
लालगंज बाईपास ​स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहा मरम्मत का कार्य। - फोटो : लालगंज बाईपास ​स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहा मरम्मत का कार्य।
विज्ञापन
रायबरेली। रायबरेली-बांदा हाईवे पर लालगंज स्थित बाईपास पर बने रेलवे ओवरब्रिज की मरम्मत इसी माह के अंतिम सप्ताह तक पूरी हो जाएगी और वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा। निर्माण के बाद ओवरब्रिज दूसरी बार क्षतिग्रस्त हुआ है। अभी ओवरब्रिज से आवागमन बंद होने से लालगंज कस्बे से होकर छोटे और भारी वाहन निकल रहे हैं। इससे जाम की समस्या बढ़ गई है। एनएचएआई के अधिकारियों का दावा है कि फरवरी के अंतिम सप्ताह से आवागमन शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

रायबरेली-बांदा वाया टांडा हाईवे का निर्माण 2018 में कराया गया था। यह हाईवे बुंदेलखंड, चित्रकूट, और पूर्वांचल को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है। लालगंज कस्बे में जाम की समस्या को देखते हुए यहां पर बाईपास का निर्माण कराया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 दिसंबर 2019 में इसका लोकार्पण किया था। इसी बाईपास पर रेलवे का ओवरब्रिज बना है। लोकार्पण के बाद आवागमन शुरू होने के छह महीने में ही आरओबी क्षतिग्रस्त हो गया था। इससे आवागमन रोक दिया गया था। छह साल इंतजार के गत तीन सितंबर 2025 को ओवरब्रिज से फिर आवागमन शुरू कराया गया था। इसके कुछ दिन बाद फिर ओवरब्रिज क्षतिग्रस्त हो गया और दो जनवरी से फिर आवागमन बंद करा दिया गया। अभी मरम्मत का काम चल रहा है।

अंतिम सप्ताह से शुरू होगा आवागमन
रेलवे पर बने ओवरब्रिज की मरम्मत का काम चल रहा है। क्षतिग्रस्त हिस्से की स्लैब तोड़कर मरम्मत का काम कराया जा रहा है। फरवरी के अंतिम सप्ताह से ओवरब्रिज से आवागमन शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्जुन सिंह, डिप्टी मैनेजर, एनएचएआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें