फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: गल्ला मंडी ओवरब्रिज से वाहनों का संचालन शुरू

Mon, 09 Mar 2026 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
गल्लामंडी ​स्थित ओवरब्रिज से आते-जाते वाहन।
विज्ञापन
रायबरेली। आखिरकार छह माह बाद गल्ला मंडी ओवरब्रिज से रविवार को वाहन फर्राटा भरने लगे। ओवरब्रिज से वाहनों का संचालन न होने पर व्यापारियों ने नाराजगी जताई थी। इसके बाद ओवरब्रिज को वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया गया। सेतु निगम के अफसरों का तर्क है कि लोड टेस्टिंग के बाद आईआईटी की रिपोर्ट के बाद ओवरब्रिज से यातायात शुरू कराया गया है। इससे लोगों को शहर आने के लिए चार किमी की अतिरिक्त दूरी नहीं तय करनी होगी।
विज्ञापन


जहानाबाद चौकी से रतापुर चौराहा जाने वाले मार्ग पर गल्ला मंडी के निकट बना ओवरब्रिज बीते अगस्त को क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद से ओवरब्रिज से आवागमन बंद करा दिया गया था। सेतु निगम की ओर से एक करोड़ 35 लाख रुपये की लागत से ओवरब्रिज की मरम्मत कराई गई। इसके बाद 27 फरवरी को सेतु निगम ने ओवरब्रिज की लोड टेस्टिंग कराई। इधर, लोड टेस्टिंग के कई दिन बीतने के बावजूद आवागमन शुरू नहीं होने से व्यापारियों में नाराजगी थी।

रविवार को व्यापारी नेता राकेश गुप्ता की अगुवाई में आशीष पाठक, इसरार अहमद आदि लोगों ने प्रदर्शन कर आवागमन शुरू कराए जाने की मांग की। डीएम को ज्ञापन भेजा। सेतु निगम के अफसरों से भी बातचीत की। व्यापारियों ने बताया कि दोपहर 12 बजे प्रदर्शन किया था। अफसरों ने शाम चार बजे ओवरब्रिज पर दोनों तरफ से लगाए गए बैरियर हटा लिए। छोटे वाहन फर्राटा भरते हुए निकले। आवागमन शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


भारी वाहनों के संचालन पर अभी रोक
सेतु निगम के अवर अभियंता आशुतोष ने बताया कि ओवरब्रिज से भारी वाहनों के संचालन पर अभी रोक रहेगी। सेतु निगम की तरफ से सुरक्षा के लिए संकेतक और लाइटिंग की व्यवस्था की गई है, ताकि लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना न पड़े। पिछली बार जांच में इस बात की पुष्टि हुई थी कि ओवरब्रिज पर किसी भारी वाहन को उठाने के लिए जैक लगाया गया था। इस वजह से ओवरब्रिज क्षतिग्रस्त हुआ था।

भारी और ओवरलोड वाहनों को रोकने के लिए हाईजैक लगाए गए हैं, ताकि भारी वाहन ओवरब्रिज से न निकल सकें। इसके अलावा ओवरब्रिज पर जगह-जगह चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं कि ओवरब्रिज पर वाहनों को उठाने के लिए किसी तरह का जैक न लगाए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें