फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: होल्डिंग एरिया में खड़े नहीं होते वाहन, जाम से जूझ रहे लोग

Tue, 13 Oct 2026 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। हाईवे के किनारे भारी वाहनों को खड़ा करने पर रोक लगाने की व्यवस्था बेअसर साबित हो रही है। जिले में सात होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं लेकिन चालक इनमें वाहन खड़े करने के बजाय हाईवे किनारे ही पार्किंग कर रहे हैं। इससे आए दिन जाम की स्थिति बन रही है और सड़क हादसों का खतरा भी बना रहता है। चालकों को निर्धारित होल्डिंग एरिया में ही वाहन खड़े करने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन इसका पालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


जिले से कई प्रमुख हाईवे गुजरते हैं। पहले होल्डिंग एरिया की व्यवस्था नहीं होने के कारण चालक सड़क किनारे ही वाहन खड़े कर देते थे। इससे यातायात बाधित होने के साथ ही हादसों की आशंका बनी रहती थी। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए पिछले अगस्त में जिलाधिकारी के निर्देश पर विभिन्न मार्गों पर सात होल्डिंग एरिया चिह्नित किए गए थे।


इनमें लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर बछरावां के कन्नावा में गाटा संख्या 205 और अमेठी मार्ग पर नसीराबाद थाने के बगल में मंदिर के पास परैया नमकसार में गाटा संख्या 702 की भूमि शामिल है। इसके अलावा लालगंज-डलमऊ मार्ग पर गाटा संख्या 684, डलमऊ-फतेहपुर रोड पर गाटा संख्या 5996 और डलमऊ में मोतीपेड़ा के सामने फतेहपुर रोड पर गाटा संख्या 7369 को होल्डिंग एरिया बनाया गया है।
विज्ञापन


इसी तरह रायबरेली-प्रतापगढ़ हाईवे पर सलोन में सूची चौकी के पास गाटा संख्या 1898 और सलोन-जायस मार्ग पर डीह में परशदेपुर चौकी के पास दोस्तपुर बड़वारा स्कूल के सामने गाटा संख्या 425 की भूमि पर भी होल्डिंग एरिया निर्धारित किया गया है।


इसके बावजूद चालक मनमानी कर रहे हैं। ट्रक और अन्य भारी वाहन हाईवे के किनारे खड़े किए जा रहे हैं। इससे यातायात प्रभावित होने के साथ ही दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) उमेश कुमार कटियार ने बताया कि हाईवे के किनारे खड़े मिलने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अभियान चलाया जाएगा। वाहन मालिकों को अपने वाहन निर्धारित होल्डिंग एरिया में ही खड़े कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें