फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: नई बाजार में जाम से रेंगते रहे वाहन

Tue, 04 Nov 2025 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
लालगंज कस्बे में लगा जाम और वाहनों की लगी कतार।
विज्ञापन
लालगंज। कस्बे की सड़कों पर फैले अतिक्रमण से लोग परेशान हैं। मेन रोड स्थित नई बाजार मोहल्ले में दोपहर करीब तीन बजे जाम लग गया। जाम में एंबुलेंस, पीआरवी वाहन, स्कूल वैन और राहगीर करीब दो घंटे तक फंसे रहे।
विज्ञापन


अस्पताल मोड़ से लेकर करुणा बाजार, आचार्य नगर रोड और बेहटा चौराहे तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इसी दौरान स्कूलों की छुट्टी हो गई, जिससे हालत और बिगड़ गए। बच्चे, महिलाएं और राहगीर जाम में फंसे रहे। साइकिल से घर लौट रहे छात्र जाम से निकलने के लिए संघर्ष करते दिखे।

मरीज को लेकर जा रही एक एंबुलेंस करीब 45 मिनट तक जाम में फंसी रही। चालक ने किसी तरह दूसरा रास्ता पकड़कर उसे अस्पताल पहुंचाया। लोगों का कहना है कि रोड के दोनों ओर दुकानदारों ने कब्जा कर रखा है। ठेले, फल-सब्जी और कपड़े की दुकानें सड़क तक फैल गई हैं, जिससे दो वाहन एक साथ नहीं निकल पा रहे हैं।
विज्ञापन


नगरवासी टीके शुक्ल, राजेश शर्मा, सौरभ वाजपेयी, विनय, सोनू सिंह, प्रेम शंकर गुप्ता और उमाशंकर ने बताया कि नई बाजार में एसबीआई, एचडीएफसी और इलाहाबाद बैंक की शाखाएं हैं। आसपास बैसवारा इंटर कॉलेज, चंद्रशेखर मेमोरियल पब्लिक स्कूल सहित कई स्कूल स्थित हैं, जिनमें प्रतिदिन सैकड़ों बच्चे और राहगीर यहां से गुजरते हैं। ऐसे में जाम की समस्या आम बात हो गई है।
लोगों का कहना है कि नगर पंचायत ने कुछ माह पहले अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया था, लेकिन उसका असर अब खत्म हो गया है। शिकायतों के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन



अभियान चलाकर की जाएगी कार्रवाई
अतिक्रमण हटाने के लिए टीम गठित की जा रही है। जल्द ही नगर में दोबारा अभियान चलाया जाएगा। सड़क पर कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- राजभान शुक्ल, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें