रायबरेली। जिले में तैनात पुलिसकर्मी ने पिस्टल का प्रदर्शन करते व अभद्र बातें लिखते हुुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि यूपी-112 की पीआरवी 3284 में तैनात सिपाही अमन कुमार का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था। अनुशासनहीनता व लापरवाही का दोषी मानते हुए उसे निलंबित कर दिया गया है। सिपाही इस समय भदोखर थाना क्षेत्र में तैनात था।