फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: नौ घंटे देर से आई वाराणसी स्पेशल

Mon, 02 Nov 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों ने रविवार को काफी इंतजार कराया, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। दिल्ली-वाराणसी स्पेशल नौ घंटे देर से आई। यह ट्रेन सुबह की जगह दोपहर बाद आई। लखनऊ से रायबरेली-प्रतापगढ़ होते हुए प्रयागराज तक दो एग्जाम स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं, जिनमें दोपहर वाली स्पेशल सवा घंटे और शाम वाली स्पेशल करीब पौन घंटे विलंब से आई। अभ्यर्थियों की भीड़ के कारण इन ट्रेनों की लेटलतीफी बढ़ी। इसी वजह से लखनऊ-प्रयागराज गंगा गोमती एक्सप्रेस को लखनऊ से लेट चलाया गया, जिससे यह ट्रेन करीब एक घंटे देर से आई। सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस ने ढाई घंटे और अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल ने सवा दो घंटे इंतजार कराया। टनकपुर-शक्ति नगर त्रिवेणी एक्सप्रेस सवा घंटे, देहरादून-बनारस जनता मेल व कानपुर-प्रयागराज पैसेंजर एक घंटे और प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर आधे घंटे विलंब से आई। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि सभी ट्रेनें पहले से लेट होने के कारण देर से आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें