फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: हरियाणा पुलिस ने चोरी के मोबाइल के लिए मारा छापा, पांच को पकड़ा

Mon, 02 Nov 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। कोतवाली में रविवार को हरियाणा पुलिस की टीम पहुंचने से हलचल मच गई। टीम ने ऑनलाइन कंपनी के कंटेनर से चोरी हुए लाखों रुपये कीमत के मोबाइल फोन की खरीद फरोख्त के मामले में छानबीन की।
विज्ञापन

स्थानीय स्तर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मोबाइल खरीदने के आरोप में पांच लोगों को पकड़ा है। इनसे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि चोरी के मोबाइल क्षेत्र में बेचे गए थे। पकड़े गए अधिकांश लोग सराफा कारोबार से जुड़े बताए जा रहे हैं। उधर कार्रवाई की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय कारोबारी और व्यापार मंडल के पदाधिकारी कोतवाली पहुंच गए।
हालांकि पुलिस ने उन्हें लौटा दिया। बताया गया कि पुलिस कार्रवाई में किसी तरह का दखल बर्दाश्त नहीं होगा। इस पर व्यापारी नेता चले गए। सीओ सुजीत राय ने बताया कि हरियाणा पुलिस की टीम चोरी के मोबाइल की जांच के सिलसिले में कोतवाली आई थी। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें