रायबरेली। प्रयागराज से गोरखपुर जा रही वंदेभारत ट्रेन को भदरी स्टेशन पर रोका गया। इससे ट्रेन लगभग 30 मिनट लेट हो गई। कोयला लेकर एनटीपीसी परियोजना जा रही मालगाड़ी वंदेभारत के आगे चल रही थी।
वंदेभारत ट्रेन गोरखपुर से प्रयागराज के बीच चलती है। मंगलवार की दोपहर बाद 3:16 बजे प्रयागराज से गोरखपुर के लिए चली। उसके आगे कोयला लदी एक मालगाड़ी एनटीपीसी ऊंचाहार आ रही थी। मालगाड़ी के रास्ते में होने के चलते वंदेभारत को भदरी स्टेशन पर रोक कर मालगाड़ी को कुंडा हरनामगंज स्टेशन की लूप लाइन पर खड़ा किया गया। इसके बाद वंदेभारत आगे बढ़ाई गई।
इस कारण रायबरेली आने में ट्रेन लगभग 30 मिनट लेट हो गई। कुंडा हरनामगंज स्टेशन अधीक्षक स्टेशन अधीक्षक कुशल वर्मा ने बताया कि मालगाड़ी की वजह से ट्रेन भदरी स्टेशन पर रोकी गई थी।