फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: राष्ट्रीय एकता का संदेश देता है वंदे मातरम

Sat, 26 Sep 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। विद्या भारती के तत्वावधान में वंदे मातरम के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में शुक्रवार को गोपाल सरस्वती विद्या मंदिर में नमामि भारतम कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कहा गया कि वंदे मातरम राष्ट्रीय एकता का संदेश देता है।
विज्ञापन

इसमें विद्या भारती के चार विद्यालयों गोपाल सरस्वती विद्या मंदिर, कृपलानी सरस्वती शिशु मंदिर, षड़ंगी सरस्वती शिशु मंदिर एवं डॉ. किरण गुप्ता सरस्वती बालिका विद्या मंदिर के विद्यार्थियों, प्रबंध समिति के पदाधिकारियों और विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। सभी ने संपूर्ण वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन से हुआ। प्रधानाचार्य अरविंद सिंह चौहान ने अतिथियों का परिचय प्रस्तुत किया। अमरेश बहादुर सिंह ने वंदे मातरम् के इतिहास, राष्ट्रीय महत्व और भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में इसकी भूमिका के बारे में बताया। केआर कनौजिया एवं डॉ. अमिता खुबेले ने भी विचार व्यक्त किए। संजय सिंह ने आभार जताया।
विज्ञापन

प्रभु टाउन स्थित राइजिंग चाइल्ड स्कूल में भी सामूहिक एवं संपूर्ण वंदे मातरम् गायन हुआ। विद्या भारती से आए लालकृष्ण ने वंदे मातरम के महत्व की जानकारी दी। इस मौके पर अरविंद श्रीवास्तव, सीमा श्रीवास्तव, शालिनी सिंह, रवींद्रनाथ हरि आदि उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय गीत देश की एकता और गौरव
लालगंज/सरेनी। सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर तखतखेड़ा में शुक्रवार को सामूहिक राष्ट्रीय गीत गायन कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि सुधीर पांडेय ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य वक्ता कैप्टन दिनेश सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय गीत देश की एकता, गौरव और मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कृपाशंकर मिश्र ने की और संचालन नवनीत पांडेय ने किया। इस मौके पर शमशेर बहादुर सिंह, जयशंकर सिंह, अजय सिंह, अरुण कुमार तिवारी, अभय त्रिवेदी, सुप्रिया सिंह, निधि सिंह, प्रिया सिंह, निधि सिंह और नव्या सिंह मौजूद रहे। बराती लाल गंगाराम सरस्वती इंटर कॉलेज में भी वंदे मातरम का सामूहिक गायन हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि वंदे मातरम को नई पीढ़ी तक पहुंचाना होगा। मुख्य अतिथि आशुतोष दीक्षित ने कहा कि वंदे मातरम राष्ट्रीय एकता का संदेश देता है।
विज्ञापन

चंद्रशेखर मेमोरियल पब्लिक स्कूल में भी कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर केसी गुप्ता, कैलाश वाजपेयी, सुरेश कुमार पाठक, सचिन रस्तोगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें