फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: पाइप लटकने से वंदे भारत 30 मिनट लेट

Thu, 16 Oct 2025 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। प्रयागराज से गोरखपुर लौटने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में बुधवार को एक पाइप लटका पाया गया, जिससे रायबरेली स्टेशन पर ट्रेन को देर तक रोका गया। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। लटके पाइप को बांध कर ट्रेन रवाना की गई। दूसरी तरफ ऊंचाहार से दरियापुर के बीच ट्रैफिक ब्लॉक की वजह से भी ट्रेन का संचालन प्रभावित रहा। ट्रेन को धीमी रफ्तार से चलाया गया, जिससे यह गाड़ी करीब आधे घंटे विलंब से रायबरेली स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन


प्रयागराज से वंदे भारत दोपहर बाद चलती है, जो शाम को सीधे रायबरेली पहुंचती है। रास्ते में कहीं भी स्टॉपेज नहीं है। वंदे भारत के लोको पायलट को रास्ते में खड़-खड़ की आवाज सुनाई दी, जिससे रायबरेली स्टेशन को सूचना दी गई। रायबरेली स्टेशन पर स्टाफ सतर्क हो गया। ट्रेन के पहुंचते ही परीक्षण शुरू हो गया। परीक्षण में पता चला कि कोच नंबर सी-1 में ड्रेन पाइप लटका है, जिसे बांध दिया गया। यह ट्रेन दो मिनट की जगह सात मिनट खड़ी रही। यहां आने से पहले ट्रेन ऊंचाहार से दरियापुर तक धीमी रफ्तार से चलाई गई।

यातायात निरीक्षक बाल मुकुंद ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर गिट्टियां डालने के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया था। काम पूरा होने के बाद वंदेभारत चलाई गई तो उसकी रफ्तार कम रखी गई। इसीलिए ट्रेन लेट हुई। कोचिंग डिपो अफसर अरविंद का कहना है कि वंदे भारत में कुछ लटका होने की सूचना मिली थी, जिससे ट्रेन के परीक्षण के लिए टीम लगाई गई थी। परीक्षण के दौरान ड्रेन पाइप लटका पाया गया, जिसे बांधने के बाद ट्रेन रवाना कर दी गई।
विज्ञापन



सवा पांच घंटे विलंब से आई ऊंचाहार एक्सप्रेस
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी बढ़ गई। बुधवार को चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस सवा पांच घंटे और लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर तीन घंटे देर से आई। ये दोनों ट्रेनें अपने शुरुआती स्टेशन से ही देर से चलाई गईं।

देहरादून-बनारस जनता मेल ढाई घंटे, नई दिल्ली-धनबाद स्पेशल पौने दो घंटे, कानपुर-प्रयागराज पैसेंजर व प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर एक घंटे, सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल व धनबाद-नई दिल्ली स्पेशल आधे घंटे विलंब से पहुंची। मंगलवार को देर रात कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस पौने दो घंटे, कानपुर-रायबरेली पैसेंजर डेढ़ घंटे, प्रयागराज-लखनऊ पैसेंजर व बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस सवा घंटे, प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस एक घंटे और नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस पौन घंटे विलंब से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें