बांदा-बहराइच राजमार्ग पर हादसे में क्षतिग्रस्त वैन।
- फोटो : बांदा-बहराइच राजमार्ग पर हादसे में क्षतिग्रस्त वैन।
बछरावां। बांदा-बहराइच राजमार्ग पर बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे बन्नावां गांव के पास वैन और स्कॉर्पियो में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में वैन चालक की मौत हो गई। वहीं स्कार्पियो चालक मौके से भाग निकला।
विशुनपुर गांव के निवासी रोहित (35) बृहस्पतिवार शाम दुर्गापुर गांव शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रात में लौटते समय बन्नावां चौराहे के पास बछरावां से लालगंज जा रही स्कॉर्पियो से वैन टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि रोहित गंभीर रूप से घायल हो गए और वैन क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां उनकी हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। लखनऊ में इलाज के दौरान रोहित ने दम तोड़ दिया। रोहित की मौत से पत्नी संगीता, बेटी खुशी व स्वीटी और बेटे ऋृषि का हाल बेहाल है। कोतवाल श्याम कुमार पाल ने बताया कि स्कॉर्पियो चालक मौके से भाग निकला है। उसकी तलाश की जा रही है।