फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: डिवाइडर से टकराकर पलटी श्रद्धालुओं की वैन, चालक की मौत; 11 घायल, काशी विश्वनाथ दर्शन को जा रहे थे

Thu, 19 Nov 2026 08:00 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

रायबरेली में गंगा एक्सप्रेसवे पर चालक को झपकी आने से काशी विश्वनाथ दर्शन को जा रहे महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं की वैन डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में चालक की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी, जगतपुर पहुंचाया गया। तीन की हालत गंभीर होने पर वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
डिवाइडर से टकराकर पलटी श्रद्धालुओं की वैन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली में गंगा एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार को चालक को झपकी आने से श्रद्धालुओं से भरी वैन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में चालक की मौत हो गई, जबकि 11 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी घायलों को एक्सप्रेसवे की एंबुलेंस और पुलिस की मदद से सीएचसी जगतपुर पहुंचाया गया। यहां तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


महाराष्ट्र के जालना जिले से श्रद्धालु वैन से काशी विश्वनाथ के दर्शन करने जा रहे थे। वैन में गनराज अपने साले रविंद्र समेत परिवार के अन्य सदस्य सवार थे। जगतपुर थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे के 505 किलोमीटर के पास चालक उमेश (27) पुत्र मोतीलाल निवासी पीरबाओडा, थाना संभाजीनगर, महाराष्ट्र को झपकी आ गई। इससे वैन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। हादसे में चालक समेत सभी सवार घायल हो गए।

हादसे में केजू पत्नी रविंद्र (35), रविंद्र पुत्र लक्ष्मण (40), गनराज पुत्र उखरू (46), योगिता पत्नी गनराज (36), रितिका पुत्री गनराज (15), मीना पत्नी मोतीलाल (35), वैष्णवी पुत्री गनराज (17), राधिका पुत्री पिंटू (5), तनुजा पुत्री गनराज (15), देवांश पुत्र रविंद्र (2) और लोकेश पुत्र धनराज (21), सभी निवासी जाफराबाद, थाना जालना महाराष्ट्र घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस और एक्सप्रेसवे की एंबुलेंस ने सभी घायलों को सीएचसी जगतपुर पहुंचाया। यहां चिकित्सक डॉ. लईक अहमद ने चालक उमेश को मृत घोषित कर दिया। घायलों में केजू, रविंद्र और योगिता की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। अन्य घायलों का सीएचसी में उपचार किया जा रहा है।

कार्यवाहक थाना प्रभारी अजय मलिक ने बताया कि हादसे में वैन चालक की मौत हुई है, जबकि 11 लोग घायल हैं। तीन घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें