रायबरेली। कोरोना से बचाने के लिए प्रीकॉशन डोज का टीका लगवाने में जिले के युवा उत्साह नहीं दिखा रहे हैं। यह दीगर बात है कि जिला टॉप-10 में शामिल है। जिले में 19,37,536 लक्ष्य के सापेक्ष 8,18,615 लोगों ने अब तक बूस्टर लगवाया है। जिले को पर्याप्त वैक्सीन न मिल पाने केे कारण टीकाकरण प्रभावित हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीन की डिमांड की है।
कोरोना की पहली और दूसरी डोज लगाने के बाद अब शासन की मंशा पर लोगों को बूस्टर लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि बूस्टर डोज के टीकाकरण में वैक्सीन की कमी बड़ी समस्या बनी है।
जिले को पर्याप्त वैक्सीन न मिल पाने के कारण टीकाकरण रफ्तार नहीं पकड़ रहा है। इसके बाद भी जिला टॉप-10 जिलों में शामिल है। प्रदेश से जारी रैंक में जिला 9 वें स्थान पर है। हालांकि टीकाकरण में रफ्तार लाने के लिए वैक्सीन के लिए डिमांड भेजी गई है।
जिले में बूस्टर डोज की अब तक की प्रगति
प्रीकॉशन टीकाकरण क्रमिक लक्ष्य टीकाकरण प्रतिशत
हेल्थकेयर वर्करों में बूस्टर डोज 11,523 1,913 103.39
फ्रंटलाइन वर्करों में बूस्टर डोज 3,958 9,596 140.39
18 से 44 वर्ष प्रीकॉशन डोज 12,26,923 4,72,000 38.47
45 से 60 वर्ष प्रीकॉशन डोज 4,18,569 2,86,359 44.52
बुजुर्गों में प्रीकॉशन डोज 2,66,147 1,28,747 48.37
कुल 19,37,536 8,18,615 42.25
जिले में कोरोना के प्रीकॉशन डोज की प्रगति अच्छी है। प्रदेश में टॉप-10 में शामिल हैं। वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में न मिल पाने के कारण लक्ष्य के सापेक्ष काम नहीं हो पा रहा है। वैक्सीन की डिमांड की गई है।
डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ