फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़भाड़ वाले इलाके में रहेगी चार पहिया वाहन, ऑटो की नो इंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। दिवाली पर्व पर शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में चार पहिया वाहन, ऑटो, ई-रिक्शा की नो इंट्री रहेगी। इसके लिए विभिन्न चौराहों पर पुलिस बैरियर लगाए गए हैं। बाकायदा बैरियरों पर ट्रैफिक जवानों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि शहर के सुपर मार्केट, घंटाघर, खोवा मंडी, कैपरगंज समेत अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर दिवाली तक चार पहिया वाहन, ऑटो, ई-रिक्शा के आवागमन पर रोक लगा दी गई है।
जिला अस्पताल चौराहा, सुपर मार्केट के पहले, दीवानी कचहरी, रेलवे स्टेशन रोड, खोवा मंडी के पास पुलिस बैरियर लगाए गए हैं। सभी चालकों को सख्त हिदायत दी गई है कि यदि चार पहिया, ऑटो और ई-रिक्शा भीड़भाड़ वाले स्थानों की तरफ निकले तो उनका चालान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें