रायबरेली। वैक्सीन न मिलने के कारण शनिवार को लोगों को टीका लगवाने के लिए भटकना पड़ा। जिले में मात्र 1442 लोगों को ही टीके लगाए गए। जिला अस्पताल, आईएमए में एक भी टीका नहीं लगाया गया।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि शहर के सुपर मार्केट में 170 और जहानाबाद में 100 लोगों को टीके लगे। ग्रामीण क्षेत्रों में डलमऊ में 270, ऊंचाहार में 345, बछरावां में 84, अमावां में 160, एम्स में 50, जगतपुर में 29, नसीराबाद में 210, डीह, खीरों में 10-10 लोगों को टीके लगे। रविवार को वैक्सीन आने के बाद 26 जुलाई को सुचारु रूप से टीकाकरण होगा।