फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निफ्ट, कचहरी और जिला जेल में 250 लोगों को टीके लगे

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। आईटीआई स्थित निफ्ट संस्थान में भी बुधवार को टीकाकरण शुरू हो गया। पहले दिन यहां 100 लोगों को टीके लगाए गए। इसके अलावा बीएसए, जिला जेल में भी सौ-सौ टीके लगे। दीवानी कचहरी में 50 लोगों को टीके लगाए गए। टीकाकरण को लेकर युवाओं में जोश देखने को मिला।
विज्ञापन

एनएचएम के जिला शहरी समन्वयक विनय पांडेय ने बताया कि बुधवार को शहर में 1129 लोगों में टीकाकरण कराया गया। इसमें 946 युवा और 183 वरिष्ठ लोगों में टीकाकरण किया गया।
महिला स्पेशल बूथ पर 70 और अभिभावक स्पेशल सेंटर पर 65 लोगों ने टीका लगवाया। इसके अलावा पीएचसी देवानंदपुर में 130 और गोराबाजार में 150 लोगों को टीका लगाया।
विज्ञापन

आईएमए भवन में 110 और सीचओ हाल में 71 युवाओं में टीके लगाए गए। 45 वर्ष से अधिक उम्र के 183 लोगों को टीके लगाए गए। टीकाकरण को लेकर युवाओं में जोश देखने को मिला।
4543 लोगों की जांच में मात्र एक कोरोना पॉजिटिव
जिले में बुधवार को 4543 लोगों की कोरोना की जांच की गई, जिसमें मात्र एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला। पहले से कोरोना संक्रमित पांच मरीज स्वस्थ हो गए।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि जिले में अब मात्र 110 एक्टिव केस बचे हैं। इसमें 27 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। रेल कोच के एल-2 अस्पताल में दो और एम्स के एल-3 अस्पताल में चार मरीजों का इलाज चल रहा है। उन्होंने जिले के लोगों से भीड़ में निकलने पर मास्क के प्रयोग और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील है, जिससे कोरोना को पूरी तरह से हराया जा सके। कोरोना का संक्रमण काफी थम गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें