फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन इंद्रधनुष में 90 फीसदी नियमित टीकाकरण का टॉरगेट

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। नियमित टीकों से वंचित बच्चों और गर्भवती महिलाओं में टीकाकरण के लिए 23 फरवरी से जिले में सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान शुरू होगा। इसके लिए माइक्रो प्लान तैयार किया जा रहा है। नियमित टीकाकरण 90 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. बीरेंद्र सिंह ने बताया कि नियमित टीकाकरण के दौरान टीके से वंचित रहे बच्चों और गर्भवती महिलाओं को विशेष अभियान में टीके लगाए जाएंगे। टीकाकरण कवरेज बढ़ाने के लिए अभियान दो चरणों में चलाया जाएगा।
पहला चरण 23 फरवरी, एक और दो मार्च तथा दूसरा चरण 23 मार्च, पांच और छह अप्रैल को चलेगा। नियमित टीकाकरण के साथ मिशन इंद्रधनुष के जरिए टीकाकरण कवरेज को बढ़ाकर 90 फीसदी करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि लाभार्थियों की सूची तैयार कर ली गई। अभियान के लिए माइक्रो प्लान तैयार कराया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि टीकाकरण कार्यक्रम के माध्यम से सभी बच्चों और उन गर्भवती महिलाओं तक पहुंचना है, जो नियमित रूप से टीकाकरण कार्यक्रम के तहत छूट गए हैं। सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान में शून्य से दो वर्ष तक के बच्चों को बीसीजी, ओपीवी, पेंटावेलेंट, रोटा वैक्सीन, आईपीवी, मिजिल्स, विटामिन-ए डीपीटी और मिजिल्स बूस्टर डोज और बूस्टर ओपीवी की खुराक दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें